महाविद्यालय नैनपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन….

30

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य डॉक्टर आई के यादव के निर्देशन में एवं डॉ जे एस उवे॔ती कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन डॉ प्रियंका चक्रवर्ती के संयोजन में किया गया। सर्वप्रथम मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करने की सलाह दी, साथ ही मतदान करने हेतु सभी को जागरूक करने के लिए उपदेश दिए गए। इसके पश्चात मतदाता नियम बताए गए साथ ही एपिक कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया गया, इसके साथ विशाल रैली निकालकर ग्राम निवारी में जागरूकता अभियान किया गया।भारत की लोकतांत्रिक बुनियाद चुनाव परिणामों पर आधारित है। हमारी विधायिकाएँ और संसदें जनता द्वारा, उनके लिए और जनता द्वारा चुनी जाती हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमें वोट देने का संवैधानिक अधिकार मिला है। हम इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन संविधान हमें जिसे चाहें वोट देने और अपना मन बदलने का अधिकार देता है इस कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके मत का सही उपयोग करने हेतु जागरूक करना है मेरा “”पहला वोट देश के लिए”” नवीन मतदाताओं को अपने पहले वोट के उपयोग हेतु जागरूक करना, विभिन्न कार्यक्रमों में राहुल विश्वकर्मा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम में समस्त अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.