चार हजार की रिश्वतखोर पटवारी पर EOW की गाज़, कार्यवाही से राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स – जिले में जब हड़कंप मच गया जब एक भ्रस्ट रिश्वत खोर पटवारी को आर्थिक अपराध अन्वेषण व्यरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया,
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडौरी में अधिकांश अधिकारी कर्मचारी बेखौफ भय मुक्त सरकारी काम काज करने के एवज में खुलेआम रिश्वत की माँग कर रहे और ये एक प्रथा में आ चुकी है बिना रिश्वत लिए लोगो का काम काज समय न करते हुए उन्हें परेशान करते है ये भ्रस्टो के कारण दिन व दिन आम आदमी परेशान नजर आ रहा है और आज राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी रामकिशोर चावले को शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW की 12 सदस्य टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया कार्यवाही जिला मुख्यालय स्थित पुरानी डिंडोरी में की गई जानकारी के अनुसार ग्राम कोहका हल्का के पटवारी रामकिशोर चावले ने शिकायत करता राजाराम बिलागर से जमीन नामांतरण के एवज में₹4000 की रिश्वत मांगी थी इस पर राजा राम ने 11 सितंबर EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार सुबह EOW की टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ धर दबोचा कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया राजस्व विभाग में भी सनसनी का माहौल है जिले भर में इस घटना की चर्चा जोर-जोर से हो रही है सात ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.