नवरात्रि में डी जे रहेगा प्रतिबंधित,दुर्गा पंडालों में धार्मिक गाने ही बजेंगे
शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
रेवाँचल टाईम्स – बजाग नवरात्रि पर्व को लेकर नगर के थाने में शांति समिति की बैठक की बैठक का आयोजन किया गया। नौ से दस दिवसीय आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक निर्णय भी लिए गए।नवरात्र पर्व की कार्ययोजना के संबंध में एस डी एम रामबाबू देवांगन, एस डी ओ पी विवेक कुमार गौतम , टी आई अमृत तिग्गा ने प्रमुख रूप से शांति समिति की बैठक ली । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए एस डी एम ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाए।इस संबंध में पर्व के मद्देनजर नगर एवं आसपास के गांवों में स्थापित दुर्गा पंडाल समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है जिसमें सुनिश्चित किया
गया है कि सभी दुर्गा उत्सव समितियों को टेंट मालिक का नाम उपलब्ध कराना होगा।पंडालों पर धार्मिक भावना का ख्याल रखते हुए धार्मिक गाने ही बजाए जाने होंगे।फूहड़ गाने बजाने पर कानूनी कार्यवाही की जाने की हिदायत दी गई है। दुर्गा पंडालों में शराबी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित किया गया है पंडालों में तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र वगैरह का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।लाउडस्पीकर का उपयोग रात दस बजे तक ही किया जाए तथा कम डिसेबल में ही बजाया जाए। पर्व के दौरान डी जे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी समितियों को पंडालों की निगरानी के लिए अधिकतम दस वालेंटियर रखने होंगे। तथा विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल भी सावधानी से करने बताया गया।बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के जे ई पन्ने लाल बैगा को पर्व के मौके पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने कहा गया। विसर्जन अवसर पर चलसमारोह में शामिल जनसमूह की संख्या की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। विसर्जन के दौरान छोटे छोटे बच्चों को जलस्रोतों से दूर रखने की सलाह दी गई। आयोजित बैठक में ग्राम की सरपंच द्रोपदी रौतेल,बिलाई खार सरपंच राजेंद्र मार्को, भुरसी सरपंच सुभाष कुरचाम,पर्वत सिंह,चूरामन साहू, कान्हा साहू, सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।