भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने नमो मैराथन में झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को किया रवाना

युवाओं को नशामुक्त रखते हुए भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है: शेषराव यादव
खिलाड़ी अपने ऐसे साथियों को भी खेल मैदानों से जोड़ने का प्रयास करें जो अभी तक खेल मैदानों से दूर हैं: शेषराव यादव
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 5 किलोमीटर की नमो मैराथन का हुआ आयोजन
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के द्वारा पांच किलोमीटर की नमो मैराथन का आयोजन रविवार सुबह किया गया। मैराथन युवाओं को नशे से दूर रखने और देश में आपसी एकता व अखंडता बनाए रखने एवं आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत के उद्देश्य से आयोजित की गई।
मैराथन का शुभारंभ स्थानीय पुलिस ग्राउंड से भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय झांझरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री कमलेश उईके,सेवा पखवाड़ा संयोजक धर्मेंद्र मिगलानी,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पटेल, दिवाकर सदारंग, शंटी बेदी ने झंडी दिखाकर किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन से स्वामी विवेकानंद से प्रेरित रहे हैं और स्वामी विवेकानंद ने कहे थे कि स्वस्थ मस्तिष्क का विकास खेल मैदानों में होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के युवा देश की जरूरत हैं। एक स्वस्थ मस्तिष्क का व्यक्ति सभी कामों को बहुत सहजता से कर लेता है। उन्होंने कहा कि नमो मैराथन, खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, योग दिवस एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देने की एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है इसीलिए युवाओं को नशामुक्त रखते हुए भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे खेल के माध्यम से अपने आप को तो स्वस्थ रख ही रहे है लेकिन इसके साथ साथ खिलाड़ी अपने ऐसे साथियों को भी खेल मैदानों से जोड़ने का प्रयास करें जो अभी तक खेल मैदानों से दूर हैं।
नमो मैराथन के संयोजक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मैराथन में विभिन्न स्कूल,कॉलेज के अलावा फिजिकल एकेडमी के लगभग 1000 युवक युवतियों एवं बच्चों ने भाग लिया ,मैराथन पुलिस ग्राउंड से मेजर अमित ठेंगे प्रवेश द्वार चंदनगांव तक और मेजर अमित ठेंगे प्रवेश द्वार से पुनः पुलिस ग्राउंड तक कुल 5 किलोमीटर आयोजित की गई।
मैराथन में बॉयज कैटेगरी में प्रथम स्थान नीतेश इवनाती,द्वितीय स्थान रघुनंदन वर्मा,तृतीय स्थान अकुल इरपाची एवं गर्ल्स कैटेगरी में गौरी सनोडिया ने प्रथम स्थान ,माहिरा खान ने द्वितीय स्थान ,सीमा तेकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11000/-रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरुस्कार 5100/-रुपये एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान 3100 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये ।8 साल की दो बच्चियों ईशा साहू और आराध्या पाल को 5 किलोमीटर की पूरी दौड़ कंपलीट करने पर सम्मानित किया गया इनके अतिरिक्त पूर्व भारतीय सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम सहसंयोजक अलकेश साव द्वारा किया गया एवं अतिथि स्वागत एवं पुरस्कार वितरण व्यवस्था सहसंयोजक अनीश पटेल ने संभाली ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, कार्यालय मंत्री भरत घेई, सेवा पखवाड़ा सहसंयोजक कृपाशंकर सूर्यवंशी, दिंशु यादव, माइकल पहाड़े, लोकेश डेहरिया, विजेंद्र चौहान, कुबेर सूर्यवंशी, मोंटी शर्मा, किरण चौबितकर,लोकेश यादव,आदर्श सक्सेना, विजय सुलखिया उपस्थित रहे।