मंडला का स्थायी वारंटी गिरफ्तार – थाना कोतवाली पुलिस ने किया न्यायालय में पेश

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक मंडला के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली ने विशेष टीम गठित कर माननीय विशेष न्यायालय NDPS Act न्यायालय मंडला के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी असफाक खान पिता महरूम रज्जाक खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ईदगाह कॉलोनी मण्डला को जवाहर वार्ड मण्डला से गिरफ्तार कर 25/09/25 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.