मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के प्राथमिक शाला कर्वे पिपरिया में मध्यानभोजन में भ्रष्टाचार
मध्याह्न भोजन में भ्रष्टाचार: छिंदवाड़ा के स्कूल में बच्चों को घटिया अनाज परोसा जा रहा
छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स|छिंदवाड़ा, बच्चों के पोषण के लिए चलाई जा रही मध्याह्न भोजन योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। छिंदवाड़ा जिले के प्राथमिक शाला कर्वे पिपरिया में बच्चों को घटिया किस्म का अनाज परोसे जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने दावा किया है कि स्कूल में बच्चों को दिया जा रहा गेहूं और चावल खाने लायक नहीं है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
अभिभावकों ने उठाए सवाल
वही अभिभावकों का कहना है कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य बच्चों को स्कूल में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि वे कुपोषण से बच सकें। लेकिन इस तरह से निम्न गुणवत्ता का अनाज दिया जाना योजना के मूल उद्देश्य को ही खत्म कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।