उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नव दुर्गा के अवसर पर व्रतधारी छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरण

 

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला नव दुर्गा महापर्व के पावन अवसर पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नौ दिवसीय व्रत धारण करने वाले छात्र-छात्राओं को फल एवं पौष्टिक प्रसाद का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम नारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवा पर्याय के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना था, बल्कि व्रत के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना था।विद्यालय में अध्ययनरत उन सभी छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में भाग लिया जिन्होंने नौ दिन का व्रत धारण किया हुआ था। आयोजकों द्वारा व्रतधारियों के लिए दूध, साबूदाने की खीर, केले और अन्य पौष्टिक सामग्री से युक्त प्रसाद तैयार किया गया, जिसे सभी के बीच वितरित किया गया। यह आयोजन पूर्णतः शालीनता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में जनपद शिक्षा समिति के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा तथा उपाध्यक्ष अवधेश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। व्रतधारण की संस्कृति, संयम, और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस प्रकार के आयोजन हेतु साधुवाद भी दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक कछवाहा की देखरेख में यह संपूर्ण कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में नारायण भवेदी, चंद्रभान सिंह गोंड, अनिल दुबे, श्रीमती जयश्री कछवाहा, कृष्ण कुमार बाकले, अन्य शिक्षकगण एवं अतिथि शिक्षकों ने भी भरपूर सहयोग दिया। सभी की सामूहिक सहभागिता से यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक भी बना।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के कुल 545 छात्र-छात्राओं को यह प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें केवल व्रतधारी छात्रों तक ही सीमित न रहकर, समग्र रूप से सभी विद्यार्थियों को शामिल किया गया, जिससे सभी के बीच समानता, सहयोग और आपसी सद्भावना की भावना प्रबल हुई। जिसमें शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य – तीनों का संतुलन देखने को मिला

Leave A Reply

Your email address will not be published.