सोहागपुर क्षेत्र में भी चला विशेष स्वच्छता अभियान, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया श्रमदान

जबलपुर। “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत इस वर्ष की थीम “स्वच्छोत्सव” को सफाई महोत्सव के रूप में पूरे देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितम्बर 2025 को SECL सोहागपुर क्षेत्र में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक मनीष अग्रवाल, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) वीपी कुमार पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक (सिविल), क्षेत्रीय प्रबंधक (सिविल) सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर सफाई का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य न केवल कार्यस्थल और आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई करना था, बल्कि स्वच्छता को एक जनांदोलन और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में आगे बढ़ाना भी रहा। अधिकारियों ने श्रमदान करते हुए कर्मचारियों को स्वच्छ भारत की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
अंत में अधिकारियों ने कहा कि “स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आदत बननी चाहिए। मिलकर ही स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार किया जा सकता है।”