अतिथि शिक्षकों की बैठकें मवई के सभी संकुलों में हुई संपन्न

रेवांचल टाईम्स – मण्डला,जिले के विकास खण्ड मवई के अंतर्गत आने वाले सभी संकुल केंद्रों में अतिथि शिक्षकों की बैठकें पूर्व निर्धारित तिथि रविवार 28 सितंबर को संपन्न हुई। बैठकों को संयोजित करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश साकत ने जानकारी दी है,कि विकासखंड के सभी संकुल मुख्यालयों में रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ बैठकें संपन्न हुई हैं। बैठकों में चिंता जाहिर की गई,कि हाल ही के 16 सितंबर को भोपाल में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में मंत्री जी के द्वारा मोबाइल से दिए गये आस्वासन के बाद बारह दिन बीत जाने पर भी सरकार के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होती दिखाई दे रही है‌। जिससे भी अतिथि शिक्षक परिवार में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिससे जल्द ही जिला मुख्यालय के साथ-साथ राजधानी भोपाल में होने जा रहे आंदोलनों में एक भी अतिथि शिक्षकों की अनुपस्थिति नहीं होने देने का भी संकल्प लिया गया है। सभी संकुलों में और ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने सहित संगठन को मजबूत बनाने आर्थिक सहयोग जुटाने जैसे जरूरी विषयों पर भी चर्चा की गई है।अतिथि शिक्षक परिवार मंडला से जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई इन बैठकों में विकासखंड संगठन की ओर से इंद्रेश साकत, अजय मराठा,रिखी राम मार्को, संतोष बघेल,गनी राम धुर्वे तथा दाढ़ी भानपुर संकुल से नीतू ठाकुर,घुटास – सहजपुरी संकुल से रघुवीर यादव, गजेन्द्र डेहरिया, उमेश मोंगरे,मवई संकुल से त्रिवेणी चक्रवर्ती, रोहित धुर्वे, कमलेश मनोठिया, मोतीलाल – भीमडोंगरी संकुल से सुखनंदन मरावी, दशरथ मरावी एवं रामसिंह मसराम ने बैठकों का नेतृत्व
मुख्य रूप से किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.