गोकुलधाम में भव्य तरीके से मनाया जा रहा है नवरात्रि

रेवांचल टाईम्स – मण्डला, नगर के उपनगर की गोकुलधाम कालोनी में नवरात्र के 9 दिवसीय कार्यक्रम भव्यता के साथ प्रतिदिन सम्पन्न हो रहे हैं। मातारानी की भव्यता एवं शानदार डेकोरेशन श्रद्धालुओं का मनमोह ले रहे हैं जिसके कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दर्शन कर रहे हैं। अनवरत प्रतिदिन विशाल भण्डारे का आयोजन भी हो रहा है। मीडिया प्रभारी नवनीत साहू ने शहर के लोगों से अपील की है कि आप भी गोकुलधाम कालोनी पधारकर सभी कार्यक्रमों का आनन्द प्राप्त कर मातारानी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमायें ।