‘सर्दी का वार’! दिवाली के बाद अचानक बदलेगा मौसम, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए करें ये 7 जरूरी उपाय
दिवाली का उत्सव चल रहा है हर तरफ दीयों की रोशनी और स्वादिष्ट पकवानों की महक फैल रही है। त्योहारों में खुशियों के साथ हर कोई मिठाईयों को खाना नहीं भूलते है। ज्यादा खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दिवाली के बाद मौसम तेजी से बदलता है यहां पर त्योहार के बाद हल्की ठंड की शुरुआत होती है। ठंड के बढ़ने के साथ सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी है।
इस मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ता है। आज हम आपको दिवाली के बाद मौसम बदलने के साथ आई कमजोर इम्यूनिटी को दूर करने के लिए खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो जरूरी है।
कमजोर इम्यूनिटी वाले इन जरूरी उपायों को जानें
अगर आप बदलते मौसम के साथ बीमार हो जाते है तो आपको कमजोर इम्यूनिटी होने पर जरूरी उपायों के जरिए अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
1- आप इन आयुर्वेदिक उपायों में से एक किसी का सेवन कर सकते है। इसमें ही अश्वगंधा, तनाव कम करने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है. इसके अलावा तुलसी, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की ताकत देती है. आंवला, विटामिन C का भरपूर स्रोत है, जो शरीर को एनर्जी देता है और पाचन दुरुस्त रखता है। इन चीजों का सेवन नियमित कर सकते है।
2- दिवाली के मौके पर जमकर खा और पी लेते है इसके लिए डिटॉक्स करना जरूरी होता है। डिटॉक्स करने के लिए ताजे फलों का रस पिएं जैसे अनार, संतरा या गाजर का जूस. हरी सब्जियों का सेवन करें जैसे पालक, मेथी और बथुआ, हल्दी, अदरक और लहसुन को रोजाना खाएं। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर को हल्का, स्किन को साफ बनाता है।
3-अगर पाचन कमजोर हो जाए, तो शरीर पोषक तत्वों को सही से नहीं ले पाता और इम्यूनिटी घटने लगती है. ऐसे में पाचन को तेज करने के लिए गर्म पानी या हर्बल चाय पीएं. खाने में हींग, जीरा, अदरक जैसे मसाले खा सकते है।
4-खानपान के अलावा व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन औऱ योग का सहारा लेना चाहिए। ऐसे में रोजाना 10-15 मिनट मेडिटेशन और योग करना बहुत जरूरी है। मेडिटेशन से तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है, मानसिक शांति मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
5- लगातार एक जगह पर बैठकर काम करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक करें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योग करें, घर के कामों में एक्टिव रहें, एक्टिव रहने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, इन्फ्लेमेशन कम होती है।
6- आप स्वस्थ रहने के लिए घरेलू नुस्खों का तरीका अपना सकते है।सुबह खाली पेट हल्दी पानी या आंवला जूस पीना एक तरह से इम्यूनिटी शॉट्स की तरह काम करता है. इससे शरीर का डाइजेशन ठीक रहता है और पोषक तत्व आसानी से अवशोषित होते हैं।अदरक , नींबू, काली मिर्च और शहद का काढ़ा बना सकते हैं. इन्हें रोजाना पीने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
7- आप एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते है। ये फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इनके अच्छे स्रोत बेरीज, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, अलसी, फल और सब्जियां, जैसे गाजर, चुकंदर, ब्रोकली हैं. इन्हें अपनी रोज की डाइट में शामिल करें।