द ग्रेट खली ने किया आशुतोष का सम्मान
रेवांचल टाईम्स – मण्डला, अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी आशुतोष जायसवाल का एक बार फिर सम्मान हुआ है यह सम्मान द ग्रेट खली ने किया है। बीते दिनों द ग्रेट खली का मंडला आगमन हुआ था कार्यक्रम के दौरान द ग्रेट खली ने आशुतोष जायसवाल को मेडल पहनाकर वुशू खेल के लिए सम्मानित किया है। बता दें कि आशुतोष को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगू भाई पटेल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र प्रसाद एवं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, एनएसजी कमांडो 26- 11 के हीरो सुरेंद्र सिंह, मंडला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, मंडला तत्तकालीन कलेक्टर श्रीमती सलोनी सिडाना, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके द्वारा पुरस्कृत वुशु मार्शल आर्ट एवं शतरंज में गोल्ड मेडलिस्ट आशुतोष जायसवाल का सम्मान किया है। इस दौरान द ग्रेट खली ने आशुतोष का हाथ जोडक़र अभिवादन भी किया। विदित है कि 29 अक्टूबर को द ग्रेट खली का नगर आगमन हुआ उनके आगमन को लेकर सामाजिक संस्था भागीरथ सेवा विकास परिवार अजेय मंडला और सहयोगी संस्था श्री श्याम मंदिर अग्रसेन ट्रस्ट सिलगी बम्हनी बंजर काफी समय से तैयारी कर रही थी। कार्यक्रम स्थल में 29 अक्टूबर को सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित पीडि़तों के लिए नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां पर रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं युवा शक्ति संगम कार्यक्रम के अंतर्गत महापुरुषों की जीवनी पर प्रदर्शनी स्थल पर लगाई गई और युवाओं को महापुरुषों के बारे में अवगत कराया गया। जबलपुर एयरपोर्ट में द खली का भव्य स्वागत किया गया यहां पर विकास जायसवाल एवं अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर ब्रजेन्द्र सिंह, ज्योतिष सचिन स्वामी, शेरा सिंह, किशोर रजक, सुश्री अंजली जायसवाल, श्रीमति ज्योति जायसवाल ने खली साहब का स्वागत किया और से वे युवा संगम कार्यक्रम में शिरकत करने मंडला आए हुए थे।