विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) जिला बिछिया की बैठक आयोजित कर जिले के प्रखंड का पदभार सोपा गया
रेवांचल टाईम्स – मंडला, विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) जिला बिछिया की बैठक दिनांक 06 नवंबर दिन गुरुवार को संघ कार्यालय बिछिया में जिला अध्यक्ष जगदीश ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के नए दायित्वों की घोषणा हुई, जिसके तारतम्य में हितेश तिवारी बिछिया प्रखंड अध्यक्ष (विहिप), विश्राम सिंह मार्को प्रखंड उपाध्यक्ष, मयंक मिश्रा प्रखंड उपाध्यक्ष एवं रत्नेश यादव, जिला मठमंदिर एवं अर्चक पुरोहित प्रमुख, इस प्रकार नए दायित्वों की घोषणा जिला मंत्री बलदाऊ राजपूत द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त विश्व हिन्दू परिषद के नगर एवं प्रखंड टोली के विस्तार की कार्ययोजना के साथ आगामी शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, जिला उपाध्यक्ष आजाद चौबे, जिला धर्मप्रसार प्रमुख विवेक कुमार पाण्डेय, प्रखंड मंत्री राजू भाषंत, नगर अध्यक्ष सचिन तेकाम, गौ रक्षा प्रमुख बंटी जंघेला, विद्यार्थी प्रमुख मनोज गोस्वामी उपस्थित रहे।