स्वच्छता की नई सौगात’! 195 करोड़ की सीवेज परियोजना के लोकार्पण पर सीएम-महापौर की अहम चर्चा
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ाशहर के स्वच्छता मिशन को नई रफ्तार देने के लिए तैयार, 195 करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी सीवेज परियोजना के लोकार्पण पर आज भोपाल में मुख्यमंत्री और महापौर विक्रम सिंह अहके के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
महापौर अहके ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर, शहर की इस बड़ी उपलब्धि को जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने का अनुरोध किया।
स्वच्छता, जल निकासी और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
महापौर अहके ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस आधुनिक परियोजना के पूरा होने से भोपाल के नागरिकों को स्वच्छता, बेहतर जल निकासी प्रणाली और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने परियोजना के तकनीकी पहलुओं और सामाजिक महत्व से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और लोकार्पण के लिए उनका समय माँगा।
मुख्यमंत्री ने की निगम के कार्यों की सराहना, शीघ्र लोकार्पण का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार शहरी विकास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री ने महापौर अहके को आश्वासन दिया कि 195 करोड़ रुपये की यह अत्याधुनिक सीवेज परियोजना जल्द ही लोकार्पित की जाएगी, जिससे शहर को एक आधुनिक सीवेज प्रणाली का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
यह परियोजना शहर को एक स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।