ग्राम पंचायत ठरका में उपसरपंच के द्वारा अवैध उत्खनन ग्रामीणों ने लगाया आरोप शासकीय भूमि पर अवैध खनन

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला जिले में राजनैतिक संरक्षण के चलते यहां पर छोटे मोटे पदों में बैठा व्यक्ति कोई भी अवैध काम करने से पीछे नहीं हटता इसकी बानगी ग्राम पंचायत ठरका में देखने को मिली जहां पंचायत के प्रतिनिधि द्वारा ही अवैध कामों को अंजाम दिया जा रहा हैं। इस क्षेत्र से अवैध उत्खनन की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जहाँ खुलेआम मिट्टी और मुरम की खुदाई की जा रही है। अवैध मिट्टी खुदाई को लेकर जब ग्रामीणों ने उपसरपंच के विरोध में आवाज उठाई तो उपसरपंच मनोहर चक्रवर्ती और उसके बेटे के द्वारा विरोध करने वालों को गाली गालोच और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। जिससे आहत होकर के विरोध करने वालों ने थाने जाकर शिकायत करनी चाही परंतु थाना बम्हनी बंजर की पुलिस के द्वारा आवेदन कर्ताओं को यह बोल दिया गया की कौन सी आपके जमीन की खुदाई उपसरपंच के द्वारा की जा रही हैं जिसका आप विरोध कर रहे हैं।
संबंधित विषय की जानकारी जब शिकायत कर्ता ने माइनिंग इंस्पेक्टर मंडला को फोन के माध्यम से देनी चाही तो माइनिंग इंस्पेक्टर के फोन में लगातार घंटी बजती रही पर उन्होंने अपने फोन को रिसीव करना भी उचित नहीं समझा। जिससे आहत होकर के ग्रामीणों ने मंडला तहसीलदार, एसडीएम और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई। जिस जमीन पर अवैध खनन की गई जमीन उसका खसरा नंबर 184 है। और उक्त भूमि शासकीय अभिलेखों में मध्य प्रदेश शासन के नाम से दर्ज हैं तो फिर आखिर किसकी शह पर ठरका उपसरपंच मनोहर चक्रवर्ती के द्वारा अवैध खनन किया गया। यदि जांच की जाए तो आसानी से सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे और मंडला पुलिस, खनन, और राजस्व विभाग अवैध खनन के प्रति कितना सख्त हैं, आसानी से नज़र भी आ सकता हैं।
वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने अवैध खनन और अवैध कार्यों पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर एक व्यक्ति कैमरे में उत्खनन की तस्वीरें कैद कर रहा था, तभी वहाँ मौजूद मनोहर चक्रवर्ती और उसका बेटा आनंद चक्रवर्ती के द्वारा हाथ में ईंट पत्थर लेकर उसकी ओर बढ़ते हुए डराने और धमकाने की कोशिश की गई इससे साफ है कि क्षेत्र में अवैध खनन माफिया कितने बेखौफ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.