आत्मनिर्भर भारत, सशक्त युवा

दैनिक रेवांचल टाइम्स पांढुरना आज एतश कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पांढुर्णा  में” पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित युवा सम्मेलन में सम्मिलित होकर युवा बंधुओं को संबोधित किया।

 

“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के प्रेरक मंत्र के साथ यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना है।

 

यह अभियान स्थानीय उत्पादों के संवर्धन, नवाचार और युवा उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर, यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।

 

इस अवसर – वरिष्ठ नेता  संतोष जैन ,एतश कॉलेज संचालक  विवेक राऊत ,जिला उपाध्यक्ष  रामकृष्ण वाकोडे , सदन साहू , प्रीतम राऊत ,पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष  प्रकाश बंटी छागानी , विवेक गायकवाड़ , पंकज नाईक , सौरभ अढाऊ , ईश्वर बोरकर , राम साहू , नितुराज धुन्डे ,  कार्तिक तवले , मुकुंद बाबल  अन्य वरिष्ठ नेतागण, मातृ शक्ति,कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.