कन्या परिसर बजाग की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से जनजातीय नायक का किया सजीव चित्रण,

रेवांचल टाइम्स बजाग – जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अवसर पर माता सबरी आवासीय कन्या परिसर की छात्राओं ने जनजातीय नायक नायिकाओं के योगदान विषय पर आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।इस दौरान कन्या परिसर की छात्राओं ने विद्यालय के ऑटोडोरियम हाल में आयोजित चित्रकला ,रंगोली, व निबंध प्रतियोगिता में बढ़चढकर भाग लिया। इस मौके पर प्रतिभावान छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के चित्र बनाए गए ।छात्राओं द्वारा उकेरे गए रंगोली, व चित्रों में आदिवासी जननायकों के संघर्ष,गौरवगाथा, तथा जनजातीय परंपरा एवं संस्कृति की झलक देखने को मिली।
माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश भोपाल, लोक शिक्षण संचालनाय के निर्देशन में जनजाति गौरव दिवस के पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को निबंध लेखन, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतिभागी छात्राओं ने कला का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक शानदार आकृतियो का निर्माण किया।जिसमें रंगोली के माध्यम से आबा भगवान बिरसामुंडा की जीवंत तस्वीर बनाई गई। इसके अलावा छात्राओं ने कलम और कागज का उपयोग करते हुए भी चित्र बनाए।
भारत की आजादी में जनजातीय सेनानियों के योगदान एवं जीवनी को निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने जननायकों की गाथा लिखी। चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से जनजातीय सेनानियों के चित्र को हूबहू एक सतह पर सजीव उकेरने का प्रयास किया गया।प्रतियोगिता में परिसर की लगभग 40 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। अव्वल प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं की छात्रा श्रद्धा मरकाम,प्रतिज्ञा आमों, नौवीं से दिव्या धुर्वे,प्रज्ञा परस्ते,बारहवीं से मंगेश्वरी मरावी, सावरी उददे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को प्राचार्य बलवीर मरावी सहित कन्या परिसर की शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।