परसवाह के सैकड़ों ग्रामीण पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर पहुंचे जनसुनवाई

रेवाँचल टाईम्स – मण्डला, जिले की जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की लूट मची हुई है आज जिस भी ग्राम पंचायत में देखों उस पंचायत में भ्रष्टाचार ग़बन चरम सीमा पार कर चुका है अब ग्रामीण जागरूक हो रहे है और ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव रोज़गार सहायक और उपयंत्री को चौकड़ी को समझाने लगे है और हुए भ्रष्टाचार की शिकायत एकत्रित होकर मुख्यालय पहुँच रहें है!
वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत परसवाह के ग्रामीण महिला पुरुष सैकड़ों की तादात में मंगलवार 11 नवंबर को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई पहुंचकर अपनी लंबित समस्याओं के जल्द समाधान कराने आवेदन दिए हैं। कलेक्टर से मिलकर सामूहिक समस्याओं को रखने की भारी उम्मीद और कार्यवाही की आस से मण्डला पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि आज जनसुनवाई में कलेक्टर के नहीं पहुंचने के कारण उनको ग्रामीण मायूस होकर आवेदन जमा करके अन्य जिम्मेदारों के कार्यालयों में भी जाकर समस्याएं सुनाना पड़ा है। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं जिला पंचायत के ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाश्वत मीना से भी मुलाकात कर जल्द समाधान चाहा है। जिसमें जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय से अस्वस्त भी किया गया है, कि परसवाह ग्राम पंचायत में 15 नवंबर विशेष ग्राम सभा बुलाए जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
वही ग्रामीणों का आरोप है,कि मृत लोगों के जन्म प्रमाण पत्र लगाकर 3000 से 4000 तक की राशि पंचायत खाते से निकाल ली गई है। 3 वर्षों के 15 वें एवं पांचवें वित्त की जानकारी, अन्य विकास कार्यों के बिल व्हाउचर कैसबुक आदि ग्राम सभा में मांगे जाने पर नहीं दिखाए जा रहे हैं।जांच के दौरान ऐसे भी मामले मिलेंगे जिनके काम जमीन पर हुए भी नहीं हैं और राशि निकाल ली गई है। ना ही समय-समय पर ग्राम सभाएं लगाई जा रही हैं।और ना ही कोई मासिक मीटिंग बुलाई जा रही हैं। मण्डला पहुंचे ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत के 15 वार्ड पंच भी ग्रामीणों के साथ पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि हम वार्ड पंचों के फर्जी हस्ताक्षर करके रोजगार सहायक को हटाने की कार्यवाही सरपंच सचिव के द्वारा किए जाने की जानकारी है। जो निराधार और गलत है।जबकि रोजगार सहायक गांव का ही रहने वाला है। जो पंचायत एवं ग्रामीणों का सही काम करता रहता है। योजनाओं की सही जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाता है।जिनके खिलाफ की गई शिकायत में किए गए वार्ड पंचों के फर्जी हस्ताक्षर की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी कहा है, कि उनकी लंबित समस्याओं का जल्द ही निराकरण नहीं होने पर अपने गांव में ही और जिला मुख्यालय में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार इसके पहले अनुविभागीय अधिकारी घुघरी को भी सरपंच , सचिव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक कार्यवाही नहीं की जा सकी है। जनहित के मुद्दों को लेकर उचित जांच कार्यवाही मात्र को लेकर इस तरह यहां वहां भटक रहे ग्रामीणों की इस पूरी कार्यवाही में आम आदमी पार्टी मंडला की वरिष्ठ टीम से सहजान परस्ते, चंद्रगुप्त नामदेव,डी डी कुमरे,डी एस वरकड़े,शिव कुमार परते,और पी.डी.खैरवार ग्रामीणों के समर्थन में लगातार साथ देते रहे और आगे भी समर्थन जारी रखने का भरोसा दिलाया है।