वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस निरीक्षक ने लोगों को किया जागरूक
रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना बिछिया में दिनांक 11/11/2025 को बिछिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान बिछिया नगर निरीक्षक भीष्म तिवारी के द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । इसके अलावा अन्य सभी वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और उन्हें समझाया कि वाहन चलाते समय आपका जीवन, आपके परिवार का जीवन और उसकी सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण हैं इसीलिए हम सभी को यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए ।