देसी पिस्टल सहित देहात पुलिस के गिरफ्त में आए दो आरोपी स्कॉलरशिप के पैसे देकर 1 साल पहले खरीदी थी पिस्टल
रेवांचल टाइम्स – छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के द्वारा थाना देहात निरीक्षक गोविंद राजपूत ने पुलिस टीम गठित कर छिंदवाड़ा शहर में बढ़ रही अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत अपने मुखबिर तंत्र के आधार पर लगातार धरपकड़ की जा रही थी
थाना प्रभारी देहात एवं उनके अधीनस्थ स्टाफ को 19 /11/ 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि रोहना बाईपास पर एक व्यक्ति देसी पिस्तौल रखकर बेचने की फिराक पर है जो सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद राजपूत द्वारा अपनी टीम गठित कर रहो ना बाईपास में भेज कर दबी दी गई जो देहात पुलिस ने घेराबंदी कर अंकित झिनझोनकर पिता रामेश्वर उम्र 23 वर्ष निवासी मऊ थाना मोहखेड़ जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि पंचशील कॉलोनी में रहने वाले हर्ष उर्फ अनुराग तिवारी पिता मनीष तिवारी उम्र 23 वर्ष थाना कोतवाली जिला छिंदवाड़ा द्वारा नागपुर रोड में 18000 रुपए में पिस्टल
बेचा था उक्त पैसे आरोपी ने अपनी स्कॉलरशिप के दिए थे आरोपी हर्ष उर्फ अनुराग तिवारी पूर्व से हथियार के धंधे में लिप्त है उसे रिंग रोड छिंदवाड़ा में खरगोन से आई किसी व्यक्ति ने₹15000 में पिस्टल बेची थी दोनों आरोपी गणों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार करने वाले पेश किया है थाना प्रभारी देहात गोविंद राजपूत संदीप राजपूत आरक्षक सौरभ बघेल बृजेश पाल साइबर सेल से प्रधान आरक्षक नितिन आरक्षक आदित्य की विशेष भूमिका रही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई!