सांसद बंटी साहू ने गुरु तेगबहादुर जी को किया नमन, नगर कीर्तन में लिया आशीर्वाद

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा धर्म और मानवता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर, छिंदवाड़ा शहर में सिख समाज द्वारा एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस पावन अवसर पर, स्थानीय सांसद बंटी विवेक साहू भी शामिल हुए और उन्होंने गुरु तेगबहादुर जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
​सांसद साहू ने पंचप्यारों का माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शहर में निकले नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के सभी लोगों का अभिनंदन किया।
​*एकता और श्रद्धा का दिखा संगम*
​यह नगर कीर्तन आस्था और श्रद्धा के केंद्र के रूप में उभरा, जिसमें सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। गुरु तेगबहादुर जी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए, पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला।
​इस अवसर पर, सांसद बंटी विवेक साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारसकर, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, मंडल अध्यक्ष मदन राय, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, राजू नरोटे, दिनेशकांत मालवीय, विशवेन्द्र बैस, पप्पू ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.