भाजपा कार्यकर्ताओं की घर-घर मेहनत का शानदार
–
मंडला जिला SIR में प्रदेश में अव्वल पहचान बनाने की ओर
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के प्रयास ओर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य कर रहे SIR जिला संयोजक जयदत झा और BLO, जिला प्रशासन के सहयोग से रचा बड़ा कीर्तिमान
मंडला – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ
स्तर पर जमीन से जुड़े रहकर, लगातार मेहनत, संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क के दम पर मंडला जिले ने राज्य में शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा नेतृत्व की सक्रिय भूमिका और जिला प्रशासन के सहयोग से मंडला ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित कर उच्च प्रदर्शन दर्ज किया है।
वनांचल की चुनौतियों के बीच मंडला ने रचा इतिहास
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक संचालित SIR अभियान में मंडला जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट सेवा व कार्यशैली का परिचय दिया।
साथ ही मंडला प्रदेश का पहला आदिवासी जिला बना है जिसने इस अभियान में 100% उपलब्धि हासिल की है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों ने किया 100% लक्ष्य प्राप्त
29 नवंबर की शाम 6 बजे तक जारी रिपोर्ट अनुसार –
105 बिछिया
106 निवास
107 मंडला
तीनों विधानसभा क्षेत्रों ने गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन कार्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।
कठिन परिस्थितियों में भी अदम्य जज़्बा
जिला घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों और सीमित नेटवर्क वाले क्षेत्रों में बसा है।
फिर भी… नेटवर्क समस्या, दूरस्थ ग्राम, लगातार फील्ड कार्य, तकनीकी चुनौतियाँ… इन सबके बीच जिला प्रशासन एवं टीम ने दिन-रात डेटा फीडिंग और दस्तावेज़ अपलोड कर यह बड़ी उपलब्धि अर्जित की।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में तकनीकी दक्षता, समयबद्ध कार्ययोजना और लगातार प्रगति समीक्षा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाजपा नेतृत्व का सराहनीय सहयोग
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हर बूथ, हर घर तक पहुँचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की संगठन क्षमता व जनसंपर्क शैली ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरकर इस सफलता को और मजबूत बनाया।
सफलता का संदेश
मंडला जिले की इस सामूहिक उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया है कि बेहतर नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ता, मजबूत प्रशासन और निरंतर प्रयास जब एक साथ कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। मंडला की यह उपलब्धि जिले का गौरव और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली है।
प्रफुल्ल मिश्रा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मंडला
08:53 P