बिछिया नगर सिझौरा शासकीय नर्सरी मे बिना सरकारी अनुमति के बेरहमी से पेड़ो को काटा गया, वन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खण्ड भुआ बिछिया के सिझोरा में जहाँ पेड़ो को संरक्षित करने सरकार विभिन्न योजनाएं चलाती हैं वनों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किये जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर इसका क्रियान्वयन किस तरह से किया जाता हैं आज हम आपको बताएंगे, बिछिया क्षेत्र क़े शासकीय नर्सरी क़े हालात सब कुछ बया कर रहे हैं यहा सैकडो हरे भरे पेड़ बगैर सरकारी अनुमति क़े काट दिये गये जिम्मेदार जवाब देने से बच रहे वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त की है।

वही जानकारी के अनुसार मण्डला जिले क़े बिछिया शासकीय उद्यान सिझोरा और शासकीय उद्यान सज निकुंज फोक जो की नेशनल हाईवे 30 से लगे हुए हैं ..
उद्यान की सुरक्षा को लेकर अब बड़ा सवाल उठ रहा है, जहां धड़ल्ले से वृक्ष की अवैध कटाई की जा रही है प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात की जाती हैं। और फिर धडल्ले उन्हें काटा जा रहा ये कैसी योजना जहाँ एक तरफ माँ के नाम पर पौधे लगाने की बात की जा रही है और पौधे के लगाने के नाम पर करोड़ो अरबों रुपये पानी की तरह सरकार बहा रही हैं पर इन पौधे के संरक्षण की कोई जिम्मेदारी कोई लेता हैं।
वही मंडला जिले में बिछिया शासकीय उद्यान सिझौरा, एवं शासकीय उद्यान सज निकुंज फोक में लगे फलदार पेड़ की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली, तस्वीर चौका देने वाली है। जहां शासकीय उद्यान सिझौरा, शासकीय उद्यान फोक में आंवला, आम, अशोक, अमरूद, ऐसे अन्य सैकड़ो हरे भरे वृक्षों को बेरहमी से काटे गए है, इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासकीय उद्यान क़े अधिकारी के द्वारा वृक्षों का उत्पादन किया जाता वही एक तरफ देखा जाए तो अधिकारी के द्वारा बगैर सरकारी अनुमति क़े वृक्षों को काटा जा रहा है। वृक्षो को काटकर झाड़ियों मे छिपाना भी समझ से परे हैं, जगह जगह पेड़ो क़े ठूँठ नजर आ रहे हैं।
विभाग का अमला किस तरह उद्यान की देखभाल कर रहा है, यह तस्वीरें साफ़ बयां करती है, कि जिम्मेदार अपनी ड्यूटी कितनी निष्ठा के साथ कर रहें, उद्यान की देखरेख नहीं होने के चलते, इस तरह की तस्वीर सामने आ रही है..वही स्थानियों ने इस विषय पर नाराजगी जताई है,
इनका कहना है
जब इस मामले पर जिले क़े उद्यान सह संचालक से बात करना चाहा तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया ..लेकिन इस मामले पर जब हमने जिले क़े अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने इसे गंभीर विषय मानकर जांच की बात कि गई
भगवान धुर्वे गोंडवाना गणतंत्र
पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बिछिया