जागरूकता रैली के साथ ग्रामीणों ने जल संचय का संदेश दिया, घुघरी नाला में होगा बोरी बंधान

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में मप्र जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान ने जल संचय अभियान को लेकर ग्राम जवेधा रेली के माध्यम से जागरूकता एवं नारे लेखन का कार्य किया जा रहा है। यह गतिविधियां जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक सूरज बर्मन के मार्गदर्शन में की जा रही है।

नवांकुर संस्था ग्रामीणों के साथ बैठक कर जल संरक्षण हेतु जवेधा एवं हीरापुर के बीच में घुघरी नाला में बोरी बंधान करने पर निर्णय किया गया। इस कार्य से ग्रामीणों को नहाने एवं पशुओं को पानी पीने के लिए उपलब्ध होगा।

वही साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु समय समय पर ग्राम पंचायत के साथ मिलकर सोक पिट निर्माण, तालाब निर्माण, मेढ़ बंधान एवं अन्य कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

बैठक के दौरान नवांकुर आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान से अतुल रजक, सरपंच रमेश सैयाम प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार, कोटवार, पंच एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.