मुरारी पांडे की अभद्र टिप्पणी पर बवाल; NSA लगाने की उठी मांग

मुरारी पांडे पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हो कार्यवाही
किसान और कुर्मी समाज को गाली देने वाले पर हो सख्त कार्यवाही
दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/ विगत दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो जम कर वायरल हुआ जो काफी जायदा सुर्खियों पर बना हुआ हैं। सागर जिले की रहली जनपद पंचायत के अंतर्गत मुरारी पांडे नामक व्यक्ति के द्वारा खुद का वीडियो बना कर देश के अन्नदाता किसान और कुर्मी समाज के ऊपर कटाक्ष करते हुए जम कर गाली गलौच की गई थी। उक्त आरोपित व्यक्ति के द्वारा अभद्र टिप्पणी करते हुए और गाली गलौच देकर के किसानों और कुर्मी समाज के लोगों का मज़ाक उड़ाया गया था। परंतु इतना सब होने के बाद में भी आज दिनांक तक उक्त आरोपित व्यक्ति के ऊपर पुलिस प्रशासन ने कोई कड़ी कार्यवाही न करते हुए साधारण धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। जिसको लेकर प्रदेश में जगह जगह शासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की जा रही हैं, कि उक्त आरोपित मुरारी पांडे नामक व्यक्ति के ऊपर सख्ती बरतते हुए शासन और प्रदेश की सरकार कड़ी कार्यवाही करें। अन्यथा देश के किसान और कुर्मी समाज के द्वारा एक बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जायेगा।
इसी तारतम्य में मंडला जिले में भी कुर्मी समाज और जिले के किसानों ने पुलिस अधीक्षक सागर के नाम कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए सागर जिले के आरोपित व्यक्ति मुरारी पांडे पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। जिले के किसानों और कुर्मी समाज के व्यक्तियों द्वारा बतलाया गया कि मुरारी पांडे नामक व्यक्ति के द्वारा जानबूझ कर ऐसा कृत्य किया गया हैं। जिससे कि एक समाज विशेष और किसानों को ताक में रखते हुए गाली गलौच की गई। और देश के किसानों के साथ- साथ कुर्मी समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाई गई। जिससे समाज और देश के अन्नदाता किसान पुलिस प्रशासन और प्रदेश की सरकार से मांग करते हुए आरोपित व्यक्ति के ऊपर सामाजिक एकता और अखंडता को चुनौती देने वाले के ऊपर रासुका (NSA) के तहत कार्यवाही किए जाने की मांग करता हैं।