मवई विकास खंड के बालक आश्रम मंगली में रविवार को समाजसेवी डॉ सोनसिंह नेताम, माया दास कांत और चंद्र भान बंजारा के सौजन्य से 

दैनिक रेवांचल टाइम्स बिछिया कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर और जर्सी वितरित किए गए। इससे पूर्व 30 नवंबर को आदिवासी बालक आश्रम भानपुर खेड़ा में भी बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए थे। बिछिया और मवई विकास खंड में इन दिनो कड़ाके की ठंड पडऩे के कारण छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। गर्म कपड़े मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी तथा समाज में सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.