चांदगांव में मतदाता सूची वाचन बैठक सम्पन्न
दैनिक रेवांचल टाइम्स बिछिया ग्राम पंचायत चांदगांव के बूथ क्रमांक 292 पर आज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं हटाने संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बीएलओ एवं विभिन्न पार्टी द्वारा नियुक्त एलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया गया। बीएलओ द्वारा सभी आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर सूची को उपस्थित ग्रामीणों के सामने पढकऱ सुनाया गया। इस दौरान बीएलओ अधिकारी राम चंद सोनवानी, सहायक बीएलओ कुंवर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रतन पड़वार, भारतीय जनता पार्टी की बीएलओ मोती लाल मरकाम तथा कांग्रेस पार्टी से सरवन सिंह धुर्वे, हरि सिंह टेकाम, हाल कालिदास, परिवार चरण सिंह टेकाम, कोमल सिंह टेकाम, महा सिंह टेकाम, सेवादास पड़वार, कन्हैया दास पड़वार सहित बड़ी संख्या में जागरूक मतदाता उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए मतदाता सूची की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने में सहयोग दिया।