वन मंत्री ने किया मृदु किशोर इंडस्ट्रीज का अवलोकन किया…

82

रेवांचल टाईम्स – मंडला मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री नगर सिंह चौहान ने मंडला में मृदु किशोर ग्रेनाइट और मार्बल इंडस्ट्रीज का अवलोकन किया। इस दौरान वन मंत्री ने आदिवासी जिले में इस बड़ी यूनिट के होने पर खुशी जताई और साथ ही उम्मीद जताई इससे और लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने फैक्ट्री में मौजूद विभिन्न छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कान्हा के रास्ते मंडला पहुंचे वन मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने और कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कहा कि वह एक अच्छे नेता है और उनका पुराना अनुभव है, इस वजह से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने से शिवपुरी और श्योपुर जिले के अलावा प्रदेश को इसका लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने वन प्राणियों पर बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में तेंदुए की संख्या पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश चीता स्टेट भी है, तेंदुआ स्टेट भी है और टाइगर स्टेट भी बनने जा रहा है। इस दौरान मृदु किशोर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन किशोर काल्पीवार और मेनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार, वन संरक्षक कमल अरोरा, डीएफओ नित्यानंथम एल. रेंजर मयंक उपाध्याय उपस्थित थे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.