मंडला जिले में हाई स्कूल मक्के नैनपुर से प्रभा साहू ने द्वितीय स्थान तो अंशु साहू ने पांचवा स्थान किया प्राप्त
*विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हाई स्कूल मक्के के विद्यार्थियों ने पाया स्थान*
*विद्यालय परिवार द्वारा किया गया सम्मान*
रेवांचल टाइम्स – मंडला, नैनपुर मेँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मंडला द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 22 नवम्बर 2025 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समूचे मंडला जिले से 2524 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसका परिणाम 14 दिसंबर 2025 को मंडला के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखा गया जिसमें जनपद पंचायत नैनपुर के खंड शिक्षा स्त्रोत एकीकृत हाई स्कूल मक्के विकासखण्ड नैनपुर की छात्रा कु.प्रभा साहू पिता श्री महेंद्र साहू ने जिले में द्वितीय स्थान एवं छात्र अंशु साहू पिता श्री नर्मदा साहू ने जिले में पाँचवा स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को विद्यार्थी परिषद की तरफ से तय पुरस्कार साइकिल जिले में प्रदान की गई वही पांचवां स्थान सांत्वना पुरस्कार में छात्र को प्रमाण पत्र व पुस्तक प्रदान की गई जिसका हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों का सम्मान शासकीय हाई स्कूल मक्के में संस्था के प्राचार्य यशवंत धुर्वे द्वारा किया गया प्रातः विद्यालय लगने से पूर्व प्रार्थना समय में दोनों विद्यार्थियों को पुष्प हार पहना कर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया जिसमें शिक्षक उमाशंकर तिवारी, दिनेश नगपुरे, एस.आर.गोंड, शैलेश नंदागौली,जितेन्द्र साहू,पुहप लाल झरिया,वल्लभ यमुनेश्वरी, गुड़िया राजपूत, शिल्पा हरदहा, अनिता पारधी साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे विद्यालय परिवार ने छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी..