हाइड्रो पावर का विरोध और लिफ्ट सिंचाई की मांग को लेकर किसान महापंचायत आयोजित

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत पिंडरई में विकासखंड स्तरीय किसान दिवस के अवसर पर किसान महापंचायत विगत मंगलवार को आयोजित किया गया था।इस महापंचायत में विभिन्न गांव के सैकड़ों किसान उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से किसानों द्वारा विगत बीस वर्षों से बरगी बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना की मांग का मुद्दा उठाया गया। जबकि 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा बबलिया रिपटा में सिंचाई परियोजना के लिए घोषणा किया गया था। परंतु आज दिनांक तक लिफ्ट सिंचाई परियोजना की स्वीकृति नहीं मिली है और दबे पांव शासन- प्रशासन द्वारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट क्षेत्र में स्थापित करने के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। अनुसूचित क्षेत्र होने बाद भी बिना ग्राम सभा की जानकारी के हाइड्रो पॉवर प्लांट के लिए सर्वे किया गया है।सर्वे से संबंधित पत्र अन्य माध्यमों से गांव वालों की जानकारी में आने के बाद क्षेत्र के किसानों में नाराज़गी व्याप्त है। इसी कारण किसान महापंचायत का आयोजन कर किसानों द्वारा हाइड्रो पावर प्लांट को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ सभी ग्रामों से विरोध में प्रस्ताव पारित करवाया जाएगा और जिला प्रशासन को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी ग्राम सभा में दूसरा प्रस्ताव में बीजाडांडी- नारायणगंज में बरगी बांध लिफ्ट सिंचाई परियोजना की तत्काल स्वीकृति प्रदान करने को लेकर लिया जाएगा। किसानों ने सिंचाई परियोजना की स्वीकृति और हाइड्रो पॉवर प्लांट को निरस्त करने को लेकर क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मंत्री संपतिया उइके के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पर चर्चा की गई है।
जनपद सदस्य राजेन्द्र पुट्टा ने कहा कि पानी का फायदा सांठगांठ कर कंपनीयों को दिया जा रहा है और इससे कंपनी मोटा मुनाफा कमाएगा।अब इस तरह का गोरखधंधा क्षेत्रीय लोगों को मंजूर नहीं है। जबतक इस क्षेत्र में पहले लिफ्ट सिंचाई का काम शुरू नहीं होता है तब तक कोई भी परियोजना इस क्षेत्र में लगने नहीं दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 5 जनवरी को बीजाडांडी मुख्यालय पर क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।कल बीजाडांडी खापा माल के किसानों ने मंडला कलेक्टर को मंगलवार की जनसुनवाई और पूर्व विधायक निवास डाक्टर अशोक मर्सकोले को हाइड्रो प्रोजेक्ट को निरस्त कराने ज्ञापन दिया गया है।इस किसान पंचायत में जनपद अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा राजेंद्र पुट्टा, ग्राम पंचायत पिंडरई सरपंच तारेन्द्र मरकाम, ग्राम पंचायत जमठार सरपंच ब्रिजलाल कुंजाम और पूर्व सरपंच देवलाल मलगाम , समाजसेवी दादा मोले सिंह गोठरिया, धन सिंह आर्मो और क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
राजेन्द्र पुट्टा (9827774445)

Leave A Reply

Your email address will not be published.