विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) | प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, विकास खण्ड मवई के ग्राम मंगली (विधानसभा 105): _विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) के अंतर्गत आज विधानसभा क्रमांक 105 के मतदान केन्द्र क्रमांक 345, ग्राम मंगली में निर्वाचक नामावली के प्रारूप का विधिवत प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।_
_कार्यक्रम में अनंत सिंह राठौर (जनपद सदस्य), श्रीमती रेखा धुर्वे (सरपंच), करन सिंह मरावी (सरपंच), ओमप्रकाश मरावी (सरपंच), सहस राम धुर्वे (सरपंच) विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही बीएलओ रविन्द्र भाषत, सचिव घेलसिंग धुर्वे, रोजगार सहायक गुलाब उयके, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी पवार, मंजू संत, सुनीता पंद्रे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।_
_निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के दौरान नागरिकों को सूची का अवलोकन करने, नाम जोड़ने–संशोधन एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
वही अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा में सूची की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चुनावों में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।_

Leave A Reply

Your email address will not be published.