सांडों के दंगल के बीच फंसा मासूम मजदूर, कोठीबाजार में मची अफरा-तफरी


आवारा सांडो के आतंक से लोगो का जीना दूभर कर दिया है नगर के अंदर बेलगाम होकर घूम रहे है और किसी भी जगह पर इनकी वर्चव की लड़ाई देखने को मिल रही है और इनकी लड़ाई से लोगो की जनहानि सहित लोगो को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है
वही एक वीडियो सोशल मिडिया म तेजी से वायरल हो रहा है जहा दो सांड आपस में बिच सड़क में भिड़ गए और कुछ मजदुर जो कार्य कर रहे थे उन्हें भी चोट पहुंचा दिया है जानकारी के अनुसार बैतूल के हृदय स्थल कोठीबाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए*

*सांडों की इस भीषण लड़ाई की चपेट में आने से वहां काम कर रहा एक टीबी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, सांडों का गुस्सा इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला*

*घायल मजदूर को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी आक्रोश है*

Leave A Reply

Your email address will not be published.