ट्रेक्टर ट्रॉलियों में लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप

70

मंडला 17 जनवरी 2024

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के तत्वाधान में रिफ्लेक्टर टेप (रेडियम) लगाने को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 22 ट्रेक्टर ट्रॉलियों में परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा रिफ्लेक्टर टेप (रेडियम) लगाये गये। जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा बताया गया कि रात में खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली एवं अन्य वाहन दिखाई नही देते हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इस अभियान द्वारा सभी वाहन स्वामिओं को वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का निवेदन किया गया है। दुर्घटना से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर टेप लगाना आवश्यक एवं अनिवार्य है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.