दो जंगली सूअर का शिकार और बिक्री व परिवहन करते आठ लोगो को पकड़ा
रेवांचल टाइम्स – डिंडोरी, सूचना पर दिनांक 28.12.2025 को वन मण्डल अधिकारी डिंडोरी पुनीत सोनकर सामान्य के मार्गदर्शन उपवन मंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेंद्र जाटव के निर्देशन वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व करंजिया श्री मति कौशांबी झा के हमराह परिक्षेत्र सहायक, प्रमोद दास पाटिल, सेवाराम उइके ,शिवकुमार मरावी वनरक्षक तीरथ राज खैरवार, रमेश मार्को, विकास कुमार सोनवानी, मनोज भारतीय, रघुनाथ प्रजापति, ध्रुव सिंह धुर्वे एवं समस्त वन अमला मुखबिर की सूचना के आधार पर वनग्राम जगतपुर एवं नारीग्वारा के लोगों द्वारा वन्यप्राणी जंगली सूअर 2 का अवैध शिकार किया गया एवं बिक्री एवं परिवहन करते हुए उक्त 8 आरोपियों को पकड़ा गया l मौके पर जपती की संपूर्ण कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने हेतु कार्रवाई की जा रही है l