बारगाहों से निस्बत, वतन से मोहब्बत की पहचान कराता है उर्स

अकीदत, मोहब्बत और सौहार्द का संदेश देता 03 दिवसीय उर्स सम्पन्न

दैनिक रेवांचल टाईम्स – बड़वानी। माहे रजब में हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ के मुबारक अवसर पर पाला बाजार स्थित हजरत ग़ैब शाह वाली बाबा की मजार पर आयोजित 03 दिवसीय उर्स अकीदत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस पावन आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि बारगाहें केवल इबादत का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और देशप्रेम की मिसाल भी हैं।

उर्स के दौरान क़ुरआन ख्वानी, मिलाद शरीफ, लंगर प्रसादी, कव्वाली रंग तथा अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुवाओं का सिलसिला लगातार चलता रहा। हर वर्ग, हर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर आयोजन को आपसी भाईचारे का प्रतीक बना दिया।

समापन अवसर पर समीप जिले अलीराजपुर से पहुंचे एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सेन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जायरीन के रूप में आस्ताने पर हाजिरी लगाकर देश की खुशहाली और अमन परस्ती के लिए दुआ की। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में सभी वर्गों को मिलकर भाईचारे को मजबूत करते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका सकारात्मक रूप से निभानी चाहिए।

इस अवसर पर रिटायर्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अब्दुल रशीद पटेल ने कहा कि वर्षों से यह दरगाह आपसी भाईचारे का केंद्र रही है, जहां हर धर्म और वर्ग के लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं।
पूर्व सीएमओ सादिक शेख, एवं अब्दुल रहीम तिगाले,ने बताया कि अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी का उर्स विश्वभर में अपनी विशेष पहचान रखता है और उसी परंपरा का सुंदर स्वरूप बड़वानी में भी देखने को मिला।

उर्स में प्रमुख रूप से सदर कय्यूम कुरैशी, जिला मुस्लिम सेक्रेट्री आरिफ शेख, इंदौर दस्तक स्कूल के प्राचार्य माजिद शेख, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सादिक चंदेरी, बीजेपी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आदिल तिगाले, एडवोकेट कमरुज्जमा शेख, अविनाश कलोशिया पार्षद, जाकिर शेरदिल,कैलाश शर्मा, राजेंद राठौड़ देवेंद्र सोलंकी अखिलेश राठौर, दानिश, प्रशांत टॉक, सिद्दीकी बाबा, इमरान मंसूरी, शाहबाज वसीम अमजद सोहेल, साजिद ताजनूर अखाड़ा, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने आस्ताने पर अकीदत के फूल पेश किए।

कार्यक्रम कमेटी के सदर शाहिद मुल्तानी के नेतृत्व में कमेटी सदस्य फयाज कठावत, मुस्तकीम,झड़ोदिया, महमूद खत्री, साजिद सहित अनेक समाजसेवियों व विशेष सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोना टेंट, नवाबी कमेटी, अशरफी कमेटी तथा या ख्वाजा ग़ैब कमेटी बड़वानी, सुन्नत मुस्लिम जमाअत एवं दारुल क़ज़ात बड़वानी का भी विशेष सहयोग रहा।

अंत में सामूहिक दुआ के साथ यह अकीदत भरा शुभ अवसर सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.