छिंदवाड़ा में गूँजा वीर बालकों का उद्घोष* *भाजपा नेता यमन साहू ने पुष्प वर्षा कर किया पथ संचलन का भव्य स्वागत*

*रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा*’वीर बाल दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर नगर में राष्ट्रीय बाल स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। अनुशासन और शौर्य के इस संगम का भाजपा युवा नेता यमन साहू एवं उनके मित्र मंडल द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
​नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे इस संचलन में नन्हें स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा नेता यमन साहू की टीम ने समस्त स्वयंसेवकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के साथ पूरे मार्ग को पुष्प वर्षा से सराबोर कर दिया गया।
​यमन साहू ने इस अवसर पर कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहिबजादों के बलिदान और साहस की याद दिलाता है, और ऐसे पथ संचलन नई पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करते हैं। स्वागत के दौरान अनुराग श्रीवास्तव, विजय गौली, गोलू पटेल, वैभव साहू, कुलविंदर सिंह, राहुल साहू, मयंक सोनी, राही साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.