ग्रामीणों ने चाबी चौकी प्रभारी को दिया आवेदन, खुले मवेशियों से ग्रामीण परेशान

 

रेवांचल टाइम्स चाबी मंडला ग्राम चाबी क्षेत्र में खुले मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी मालिकों की लापरवाही के कारण आए दिन खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार समझाइश देने के बावजूद मवेशी मालिक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। इससे न सिर्फ फसलें नष्ट हो रही हैं, बल्कि आवागमन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आवेदन में जिन मवेशी मालिकों के नाम उल्लेखित हैं, उनमें
पुनवा साहू, नन्हू साहू, ललिता साहू, राजेश गोप, जगत साहू, रामकृपाल, घनश्याम गोप, माखन यादव, कमल दास एवं तुला राम यादव शामिल हैं।
ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी से मांग की है कि संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा खुले मवेशियों पर शीघ्र नियंत्रण लगाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.