सांदिपनि विद्यालय में ‘अटल स्मृति पर्व’ पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्राएं सम्मानित

रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा
स्थानीय सांदिपनि विद्यालय में भारत रत्न श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘अटल स्मृति पर्व’ के अंतर्गत एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी: राष्ट्र निर्माण में भूमिका’ रहा।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अटल के ओजस्वी व्यक्तित्व व उनके कृतित्व को अपने शब्दों में पिरोया।
प्रतिभाशाली विजेता सम्मानित
निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड की ओर से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छांगाणी, जिला उपाध्यक्ष यादवराव डोबले, श्रीमती माया राऊत, सभापति उमेश ऊरकडे, मंडल उपाध्यक्ष पंकज नाईक एवं पंकज कलम्बे उपस्थित रहे।
विजेता छात्राओं के नाम
कु. राधा देवराव परिहार
कु. पूनम चंद्रकिशोर ठवरे
कु. जयश्री जगदीश धारपुरे
अटल का जीवन प्रेरणा का पुंज
इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और बौद्धिक विकास होता है। विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
इस आयोजन ने न केवल बच्चों की लेखन कला को मंच दिया, बल्कि उन्हें देश के महान सपूत के योगदान से गहराई से परिचित भी कराया।