प्यार में धोखा बना मौत की वजह, नैनपुर के खंडेलवाल लॉज में युवक ने लगाई फांसी

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड नैनपुर, में खंडेलवाल लाज में एक युवक ने प्रेम में धोखा मिलने के बाद दुखी होकर नैनपुर के एक लॉज में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने सुसाइड नोट में दो लड़कों का नाम लिखा है। सुमित कंडरा और अश्वनी सोनी
को अपनी मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।
वही इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। वही जानकारी के अनुसार उक्त लाज में अवैध रूप से कार्य होता है। जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को होने के बाद कोई कार्यवाही होना भी एक संदेह के घेरे है। वही आज नैनपुर लॉज होटल की सघन जांच करती तो आज यह घटना नहीं हो पाती।