Somwar Ko Deepak Ke Upay : हर सोमवार की शाम इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक, भोलेनाथ की कृपा से बढ़ेगी बरकत, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

40

 हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। ऐसे में इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने का महत्व होता है। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, सोमवार को घर में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक भी अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से जातक को जीवन के कई दुखों से राहत मिल सकती है और घर में बरकत बढ़ती है।

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने और शिवलिंग पर जल अर्पित करने का खास महत्व होता है। ऐसा करने से जातक को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं, मान्यता है कि हर दिन कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से बेहद उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में सोमवार के दिन भी शाम के समय कुछ स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा से घर में बरकत आती है और धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें की सोमवार को किन 5 स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए।

सोमवार के दिन शाम को प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा और आरती करने के बाद तुलसी के पौधे के पास एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मीजी का वास होता है। ऐसे में नियमित तुलसी के पास दीपक जलाने से घर से दरिद्रता दूर होती है और परिवार के सभी सदस्यों पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही, इस उपाय को करने से जातक के घर में बरकत बढ़ती है और आसपास का वातावरण भी सकारात्मक रहता है।

हिंदू धर्म में सुबह और शाम दो वक्त पूजा करने का महत्व होता है। ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। ऐसे में सोमवार को प्रदोष काल में अपने घर के मंदिर में भी एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, इस उपाय को करने से जातक के धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और घर से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.