मंडला गॉट टैलेंट शो की भव्य शुरुआत, 12 जनवरी को लॉन्चिंग, 19–20 को ऑडिशन
मंडला गॉट टैलेंट के लिए ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को होंगे
प्रथम विजेता को 51 हजार रूपए की नगद राशि
12 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में होगी लॉन्चिंग
इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाईन लिंक से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “मंडला गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो विधा गायन एवं नृत्य में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। गायन प्रतियोगिता में एकल प्रस्तुति केरोके के माध्यम से होगी, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं समूह नृत्य (अधिकतम 8 सदस्य) की श्रेणियां शामिल रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की लॉन्चिंग 12 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम मंडला में की जायेगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को किया जायेगा। मंडला गॉट टैलेंट का सेमीफाईनल 22 जनवरी एवं फिनाले 23 जनवरी को किया जायेगा।
नृत्य एवं गायन विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 51-51 हजार रूपए की राशि प्रदान की जायेगी एवं कान्हा नेशनल पार्क की सफारी कराई जायेगी। द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 21-21 हजार रूपए एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 11-11 हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की जायेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जो ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से जमा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSesvC8ABIqVtxJTi2xok_J-zBgCCrWoygP2xRaglk6OmY8qLw/formResponse?pli=1 है।
रजिस्ट्रेशन अथवा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रतिभागी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, मंडला में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8966821052 एवं 8319463567 पर भी संपर्क किया जा सकता है।