किरार समाज प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न किरार समाज ने किया प्रतिभावान बच्चों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान…..

94

दैनिक रेवाचल टाइम्स – अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के युवा जिलाध्यक्ष भीमसिंह चौरे ने बताया कि 11 अगस्त दिन रविवार को स्थानीय राजा की बगिया चंदनगांव में प्रतिभावान छात्र छात्रा एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 10 वीं के 70 छात्रों का एवं कक्षा 12 वीं के 80 छात्रों का सम्मान अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र मोमेंटम देकर किया गया । कक्षा दसवीं में प्रथम धार्मिक पिता योगेश सोलंकी 94 प्रतिशत, द्वतीय उज्जवल चौरे 93 प्रतिशत ,तृतीय शिवांश चौरिया 93 प्रतिशत स्थान प्राप्त किया साथ ही कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान हेतु 94 प्रतिशत बनाने पर जीतिशा चौरिया ,द्वितीय प्रिया मेहदोले 94 प्रतिशत ,तृतीय स्थान पर सूरज चौरे 93 प्रतिशत रहा। आयोजन में बच्चों को एम.डी.डॉ. दिनेश ठाकुर , सी.ए.हरिओम चौरिया ,पी.एस.सी. परीक्षा उत्तीर्ण ट्रेजरी ऑफीसर जितेन्द्र चौरिया ,केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य हरिप्रसाद धारकर, नेट उत्तीर्ण मोहिनी वानखेडे तथा कवि राहुल चौरिया द्वारा बच्चों को मोटिवेट कर मार्गदर्शन किया गया । साथ ही समाज के जनप्रतिनिधियों में 1 जिला पंचायत सदस्य ,4 जनपद सदस्य ,15 सरपंच ,15 उपसरपंच सहित नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित समाज के लोगों का सम्मान किया गया । समाज की कुरीतियों के उन्मूलन पर किरार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात चौधरी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान द्वारा प्रकाश डाला गया बच्चों के सम्मान करते हुए उन्हें संस्कारवान बनने के लिए एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए रामायण ,महाभारत के विषय में किसान मोर्चा से नीतिराज पटेल एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , राधेश्याम धाकड़ ,शिव हरोडे़़ ने विस्तृत रूप में बच्चों को चौपाई श्लोक सहित बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य मनोज वानखेडे़ ,चांदामेटा परासिया नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद बजोलिया ,किरार समाज के जिलाध्यक्ष रघुवीर मोहने ,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार चौरिया, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अजय ठाकुर जिला सिवनी ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज ठाकुर जिला सिवनी , किरार महासभा जिला प्रचार प्रसार मंत्री संतोष ठाकुर जिला सिवनी ,होशंगाबाद किरार समाज के अध्यक्ष भगवत पटेल ,बैतूल किरार समाज के अध्यक्ष दयाल पटेल, सिवनी किरार समाज के अध्यक्ष नीलम पटेल ,मंडला किरार समाज के अध्यक्ष विनय ठाकुर , सुखपाल पटेल, दयाराम चौरिया ,चिंटु चौरे, दीपक वानखेडे़, नरेन्द्र चौरिया,निर्मला पाटस्कर, संध्या वानखेडे़ , अर्चना मोहने, रामशीला सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे सभी आगंतुक अतिथियों एवं सामाजिक लोगों का युवा जिलाध्यक्ष भीमसिंह चौरे ,नगर अध्यक्ष महेन्द्र पटेल द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.