महाविद्यालय में संविधान हत्या दिवस का आयोजन

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.सी. मेश्राम के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रियंका चक्रवर्ती के संयोजन में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 जून 2025 को राष्ट्र में आपातकाल लागू होने की 50 वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है, यह न केवल इस विभीषिका को स्मरण करने का अवसर है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्य और संवैधानिक नैतिकता के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. ज्योति सिंह, प्रो एम के बघेल, डॉ जे एस उर्वेती, डॉ राजेश मासतकर, प्रो रविन चौहान, डॉ संजीव सिंह, डॉ नरेंद्र राहंगडाले, डॉ रवि यादव, अमित सेन, राहुल विश्वकर्मा, कुमारी रिया अवधवाल, विनोद ठाकुर महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी और छात्र छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.