किसान जैविक खेती और पराली प्रबंधन अपनाएं: कलेक्टर
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – किसान सेवा संगठन की युवा शाखा के सप्तम स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नवाचार, जैविक खेती और पराली प्रबंधन आधुनिक कृषि की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिनमें युवा किसानों की भूमिका सर्वोपरि है। पूर्व कुलपति डॉ एस पी गौतम ने सूक्ष्मजीवों द्वारा बनी जैविक खाद और कीटाणुनाशकों के प्रयोग के तरीकों पर प्रकाश डाला। भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने पर बल दिया।वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ संजय सिंह ने किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सेवानिवृत उपसंचालक कृषि के एल कोष्टा की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि एस के निगम ,जे आर गायकवाड़, रवि आम्रवंशी, विवेक पटेल, विनय साहू, अर्चना सोनी, अंचल गुप्ता, सुनील राय, सुभाष चंद्रा, इंजी. विकास खंडेलवाल आदि ने किसानों से संगठित होकर अपने हक़ों और हितों की रक्षा तथा कृषि की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करके समृद्धि के द्वार खोलने पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन जितेंद्र देसी ने और आभार प्रदर्शन संरक्षक रामकिशन पटेल ने किया। इस अवसर पर जैविक खेती तथा नवाचार से रिकॉर्ड उत्पादन करने वाले किसानों एवं नवोदित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।