छिंदवाड़ा के दौरे पर पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, आज होटल गैलेक्सी में करेंगी पत्रकारों से सीधा संवाद

21

*रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा*

*जितेन्द्र अलबेला*

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके आज अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंच रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा मंडला होते हुए दोपहर 02:30 बजे छिंदवाड़ा आगमन करेंगी।
​श्रीमती उइके नैनपुर, केवलारी और सिवनी के रास्ते होते हुए छिंदवाड़ा पहुंचेंगी, जहाँ वे स्थानीय होटल गैलेक्सी में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे विभाग की आगामी योजनाओं, विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर मीडिया के माध्यम से जनता से रूबरू होंगी। रात्रि में मंडला प्रवास के उपरांत उनका यह दौरा संगठनात्मक और शासकीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.