घायलों को डाॅयल-100 की तत्काल मिली मदद मंडला के थाना बम्हनी क्षेत्र में सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल हुई 05 महिलाएँ, डायल-100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

16

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला जिला मंडला के थाना बम्हनी क्षेत्र में घटिया गाँव के पास एक ऑटो पलट गया है जिसमें 05 महिलाएँ घायल हो गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बम्हनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक धीरेंद्र तेकाम पायलेट रत्नेश दुबे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोड़ पर सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 05 महिलाएँ घायल हो गयी थी। डायल-112/100 जवानों ने सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बम्हनी पहुँचाया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.