विकासखंड नारायणगंज में आजाद शिक्षक संघ का मिलन समारोह संपन्न

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड नारायणगंज में दिनांक 1 फरवरी दिन रविवार को विकासखंड नारायणगंज में आजाद शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षकों का मिलन समारोह प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल की गरिमा में उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष भाई संतोष सोनी जी के साथ जिले की पूरी कार्यकारिणी उपस्थिति रही ।एवं सभी विकास खंड के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक स्तर की पूरी कार्यकारिणी सभी विकासखंड से उपस्थित हुई ।भरत पटेल जी का स्वागत बस स्टैंड नारायणगंज में बड़े उत्साह से किया गया। साथ ही संतोष सोनी जी का भी स्वागत बस स्टैंड नारायणगंज में किया गया। इसके पश्चात कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों का नारायणगंज ब्लाक कार्यकारिणी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष शेख रहमान के द्वारा उद्बोधन दिया गया इसी कड़ी में सभी ब्लॉक से आए ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा भी अपने-अपने उद्बोधन दिए गए।उद्बोधन के पश्चात संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में जो भी नए सदस्य जुड़े उनका स्वागत जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया । और सेवानिवृत हुए साथियों का भी स्वागत किया गया एवं सेवानिवृत्ति साथियों के द्वारा अपनी व्यथा बताई गई जिसमें अमर सिंह मार्को को मात्र 432 रुपया मासिक पेंशन मिल रही है। ऐसे ही एक शिक्षक को 1632 रुपए एवं एक शिक्षक को₹2800 मासिक पेंशन प्राप्त हो रही है।जिसमें अपना एवं परिवार को चलाने में कितनी कठिनाई हो रही है।यह व्यथा सुनाई।सभी के स्वागत के पश्चात जिला अध्यक्ष के द्वारा उद्बोधन दिया गया उसके पश्चात अंत में प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु संकल्प लिया गया ।इस कार्यक्रम में शेख रहमान ब्लॉक अध्यक्ष नरबद सिंह मरावी चैन सिंह हेमंत मरावी मरावी रामदयाल बरकड़े सत्येंद्र परतें चंद्रभान धनगर किशनलाल बरकड़े बृजलाल मरावी रामकुमार नरते भगवत मरावी तरुण मांडवी मनोज सरवटे कुसुम लाल के देव सिंह भारतीय अशोक यादव सुभाष कुमार साहू सहदेव सिंह मरावी सहदेव मरकाम रामकिशोर तिलसिया सुल्तान सिंह वरकड़ेआदेश साहू सभी मातृ शक्तियों एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे!