बजट 2026-27: ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला विजन पत्र – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके
GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) के सशक्तिकरण पर केंद्रित है मोदी सरकार का ऐतिहासिक बजट

जितेन्द्र अलबेला
*रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बुधवार को स्थानीय पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2026-27 की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ता एक ठोस रोडमैप है। यह बजट देश के हर नागरिक की आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला है।

*नारी शक्ति लाभार्थी से ‘ग्रोथ इंजन’ तक का सफर*
श्रीमती उइके ने बजट के प्रमुख अंशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस बजट के केंद्र में महिला गरिमा और स्वावलंबन है। उन्होंने बताया कि
महिला छात्रावास देश के प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की स्थापना के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
*SME ग्रोथ फंड* महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से 10,000 करोड़ का फंड घोषित किया गया है, जो उन्हें ‘लखपति दीदी’ से आगे बढ़कर व्यापारिक नेतृत्व की ओर ले जाएगा।
*हेल्थ केयर*
आगामी 5 वर्षों में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल जोड़े जाएंगे और 15 लाख केयर गिवर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
*मध्यम वर्ग और युवाओं को बड़ी राहत*
मंत्री ने बताया कि बजट में मध्यम वर्ग की जेब का ख्याल रखा गया है
*सस्ती विदेश यात्रा*
टूर पैकेज पर TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है।
*स्वास्थ्य में राहत*
कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क को शून्य या बेहद कम कर दिया गया है।
*शिक्षा और रोजगार* 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना की जाएगी। एमएसएमई (MSME) ग्रोथ फंड के लिए 10,000 करोड़ का आवंटन युवाओं को उद्यमी बनने में मदद करेगा।
*रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का युग*
श्रीमती उइके ने कहा, “हमारी सरकार ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है, जिसका सबसे मजबूत इंजन ‘नारी शक्ति’ है। यह बजट G-गरीब, Y-युवा, A-अन्नदाता और N-नारी शक्ति (GYAN) को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री जी की नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।”
प्रशासनिक सरलता और तकनीक पर जोर
बजट की तकनीकी खूबियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब TDS सर्टिफिकेट के लिए अफसरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि एक ऑटोमैटिक सिस्टम से यह कार्य संपन्न होगा। साथ ही, एआई (AI) और नई तकनीकों के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया जाएगा।
*पत्रकार वार्ता में उपस्थिति*
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री एवं बजट अभियान संयोजक विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, नीरज भारद्वाज, अनुज पाटकर, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।