बच्चों की पढ़ाई के लिए विद्यालय होंगे संसाधन से युक्त”- विधायक डॉ.अभिलाष पांडे

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – जबलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरीताल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमरहाई में स्मार्ट क्लासेस का हुआ शुभारंभ ”
जबलपुर| आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरीताल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमरहाई में स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, वंदना,दीपप्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ.अभिलाष पांडे रहे.

मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि उत्तरमध्य विधानसभा अंतर्गत समस्त विद्यालयों को संसाधन से युक्त बनाया जाएगा. बच्चों को सभी संसाधनों से युक्त पढ़ाई लिखाई का अच्छा वातावरण प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने लक्ष्य को निर्धारित कर प्राप्त करने का प्रयास करें. विकसित भारत के निर्माण में हम सभी को महत्वपूर्ण योगदान देना है.मैं इस विधानसभा में सेवक के रूप में कार्य कर रहा हूं आपको मेरी जब भी आवश्यकता होगी मैं हमेशा आपके लिए तत्पर रहूंगा. उन्होंने कहा कि मैं 5S—शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार की समन्वित अवधारणा को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा हूँ., जिसमें शिक्षा को केंद्र बिंदु मानकर भावी पीढ़ी के सर्वांगीण उत्थान पर विशेष बल दिया जा रहा है.
डाँ. पांडे ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न होकर स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली, सेवा-भाव से ओतप्रोत आचरण, सुरक्षा के प्रति सजगता तथा संस्कारों से युक्त व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। परीक्षा को भय नहीं, बल्कि आत्ममूल्यांकन और आत्मोत्कर्ष का अवसर समझे जिससे आपका मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और लक्ष्य-साधना की प्रवृत्ति सुदृढ़ हो।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, मंडलअध्यक्ष दिलीप पटेल,प्राचार्य डीके जैन, मुकेश श्रीवास्तव,बीएसी अजय रजक, आशा यादव, मंजुला सिन्हा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे.