महाशिवरात्रि पर महादेव को जल चढ़ाने के बाद घर ले आएं ये 1 चीज, तिजोरी में कभी कम नहीं होगा पैसा!
रविवार, 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसका शिव भक्तों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया जाता है।
धार्मिक विश्वासों के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, ग्रह दोष शांत होते हैं और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। मान्यता यह भी है कि महाशिवरात्रि पर शिवालय में अभिषेक के बाद वहां से कुछ खास चीजें घर लाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।